तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 168.62 और निफ्टी 52 अंक उछला
By - Bhaskar Hindi |10 Jun 2019 11:48 AM GMT
तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 168.62 और निफ्टी 52 अंक उछला
हाईलाइट
- सेंसेक्स 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 पर और निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 पर और निफ्टी (NIFTY) 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 पर बंद हुआ। लगभग 967 शेयरों में तेजी रही, 1619 शेयरों में गिरावट रही और 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में तेजी रही, जबकि बीपीसीएल, यस बैंक, कोल इंडिया, गेल और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में ऊर्जा और पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और इंफ्रा में तेजी रही।
Created On :   10 Jun 2019 4:25 AM GMT
Next Story