आधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अब दिखती है ऐसी...

Woman born with half a face undergoes life changing surgery in US
आधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अब दिखती है ऐसी...
आधे चेहरे के साथ पैदा हुई लड़की, अब दिखती है ऐसी...

डिजिटल डेस्क,सिडनी। कितनी खुशी होती है जब कोई औरत मां बनती है और एक बच्चे को जन्म देती है, लेकिन वो खुशी पल भर में जिंदगी भर का दुख बन जाती है अगर उस बच्चे में किसी भी प्रकार की कोई कमी भी जन्म ले। जी हां, दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जन्म से ही किसी कमी के साथ पैदा होते हैं। जिनके कुछ अंग या तो पूरी तरीके से विकसित नहीं हो पाते या वो एक अलग ही तरीका रूप ले लेते हैं । आपने भी ऐसे कई लोगों को देखा होगा। आज हम आपको ऐसी ही लड़की के बार में बताने जा रहे हैं जो आधे चेहरे के साथ पैदा हुई। इस लड़की का नाम इवांका डेंसिसोवा है जो स्लोवाकिया में जन्मी हैं। इवांका ने अपनी जिंदगी के 30 साल अपने चेहरे को छिपाते हुए निकाल दिए।

              Related image
पेशे से वकील
ऐसा चेहरा होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत के बल पर आज एक वकील हैं, लेकिन कमी तो कमी ही होती है। अधूरापन इवांका को भी खला और उसने बड़ा फैसला लेकर अब खुद को बदल दिया है। हाल ही में उन्होनें एक सर्जरी कराई है जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह से बदल गया है और अब उनका आत्मविश्वास ही अलग हो गया है। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट भी कराया जिसे सबने सराहा है।

गोल्डेरनहेर सिंड्रोम बीमारी से ग्रस्त
इवांका डेंसिसोवा गोल्डेरनहेर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह जन्मजात बीमारी है, जिसमें इंसान के चेहरे के कई अंग पूरी तरह से विकसित नहीं होते और शक्ल आधी-अधूरी रह जाती है। इंवाका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और उसका चेहरा पूरा विकसित नहीं हो पाया।


सुसाइड के आते थे ख्याल
एक इंडरव्यू में इवांका ने बताया कि उन्हें अपने चेहरे से शर्म आती थी, और कई बार उनके मन में सुसाइड तक करने के ख्याल आ जाते थे। इसके साथ वो हमेशा लंबे बाल रखती थी ताकि अपने चेहरे को अपने बालों से ढंक सकें। इवांका को जो बीमारी है वह करीबन 25 हजार बच्चों  में किसी एक को होती है। इसमें चेहरे के कान और आंख ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह अपने क्रमानुसार बढ़ नहीं पाते। यही नहीं इसकी वजह से हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
 

Created On :   14 Oct 2017 9:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story