येदियुरप्पा ने हैदराबाद स्थित आश्रम में विशेष पूजा की

Yeddyurappa performed special puja at the ashram in Hyderabad
येदियुरप्पा ने हैदराबाद स्थित आश्रम में विशेष पूजा की
येदियुरप्पा ने हैदराबाद स्थित आश्रम में विशेष पूजा की
हाईलाइट
  • रंगारेड्डी जिले के मुचिंतल गांव में स्थित आश्रम में गुरुवार को पहुंचे येदियुरप्पा ने यहीं रात्रि विश्राम किया
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को हैदराबाद की सीमा पर स्थित हिन्दू संत त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी के आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की
हैदराबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को हैदराबाद की सीमा पर स्थित हिन्दू संत त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी के आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की।

रंगारेड्डी जिले के मुचिंतल गांव में स्थित आश्रम में गुरुवार को पहुंचे येदियुरप्पा ने यहीं रात्रि विश्राम किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने संत का आशीर्वाद लिया और शुक्रवार सुबह आश्रम के सीताराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के बाद येदियुरप्पा संत चिन्ना जीयर स्वामी का आशीर्वाद लेने यहां आए थे।

राज्य में जनता दल(सेकुलर) और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार के गिरने के बाद पिछले शुक्रवार को ही येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

--आईएएनएस

Created On :   2 Aug 2019 9:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story