एशियन पैरा गेम्स 2026: खेलों में फिर बजा गलत राष्ट्रगान, मचा बवाल, आयोजकों ने मांगी माफी, कहा- हमें खेद है ऐसी गलती दोबारा हुई

खेलों में फिर बजा गलत राष्ट्रगान, मचा बवाल, आयोजकों ने मांगी माफी, कहा- हमें खेद है ऐसी गलती दोबारा हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स 2026 से एक विवाद की खबर सामने आई है। नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने बताया कि चीन और ईरान के बीच सिटिंग वॉलीबॉल महिला मैच में चीन के राष्ट्रगान की जगह दक्षिण कोरिया का राष्ट्रगान बजा दिया गया।

खेल आयोजन की आयोजन समिति के कार्यवाहक प्रमुख इचिरो हिरोसावा ने खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी है। आयोजन समिति ने बताया कि यह गलती म्यूजिक प्लेबैक सॉफ्टवेयर की गलत सेटिंग के कारण हुई।

पैरा ताइक्वांडो में महिलाओं की स्पर्धा में मंगोलिया और पुरुष स्पर्धा में ताइवान के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीत, दोनों के पदक समारोह के दौरान ईरान का राष्ट्रगान बज गया।

आयोजन समिति के अनुसार म्यूजिक प्लेबैक सॉफ्टवेयर की गलत सेटिंग के कारण गलत राष्ट्रगान बन गया। इसके बाद आयोजकों ने महिला पदक समारोह के दौरान ईरान का राष्ट्रगान बजना रोक दिया और फिर मंगोलिया का राष्ट्रगान बजाया गया। वहीं, पुरुषों का पदक समारोह बुधवार को दोबारा आयोजित किया गया।

बीते एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी गलत राष्ट्रगान बजाया गया था। 18 सितंबर को पुरुष हॉकी में दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच मैच में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रगान की जगह उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजा दिया गया था। बुधवार को इचिरो हिरोसावा ने इस पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, "हमें खेद है कि ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं।"

Created On :  

Tags

Next Story