Asian Games 2026: अमन सहरावत ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड, नॉर्थ कोरिया के पहलवान चोंग सोंग को किया चित्त

अमन सहरावत ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड, नॉर्थ कोरिया के पहलवान चोंग सोंग को किया चित्त
अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को चित्त कर दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम कुश्ती इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। मुकाबले में अमन ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 20वां और कुश्ती में कुल दूसरा गोल्ड मेडल है। यह अमन सहरावत का एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है 2022 के एशियाई खेलों में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था।

मुकाबले में क्या कुछ हुआ

बता दें कि, कुश्ती का मुकाबला 6 मिनट तक चलता है, जिसमें तीन-तीन मिनट के 2 राउंड खेले जाते हैं। अमन ने 2-0 से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और पहले 3 मिनट समाप्त होने तक भी अपने कोरियाई राइवल से आगे चल रहे थे। मगर चोंग सोंग ने अगले 3 मिनट में दिखाया कि वह क्यों वर्ल्ड नंबर-1 हैं उन्होंने मुकाबले के चौथे और पांचवें मिनट को पूरी तरह डोमिनेट किया, जबकि अमन सहरावत थके हुए नजर आने लगे थे।

फिल्म ऐसे पलटा पूरा मैंच

मुकाबले में सिर्फ एक मिनट बचा था, तब चोंग सोंग को अमन पर 7-6 की बढ़त हासिल थी। जिस तरह नॉर्थ कोरियाई पहलवान आक्रामक रुख दिखा रहा था, उससे लग रहा था कि अब अमन सहरावत पिछड़ते चले जाएंगे। मगर आखिरी एक मिनट में चोंग सोंग अपनी ही आक्रामकता में फंसते चले गए, जिसका फायदा अमन को मिला। आखिरी मिनट में अमन ने अपने विरोधी पहलवान के टेकडाउन के प्रयास पर काउंटर अटैक किया और जवाब में उसे ही मैट पर पटकते हुए 2 अंक हासिल कर लिए। इसी बीच नॉर्थ कोरियाई खेमे ने रेफरी के फैसले को चैलेंज भी किया, लेकिन वह उन्हीं पर उल्टा पड़ा अंत में अमन सहरावत ने 11-7 से जीत दर्ज की।


Created On :   3 Oct 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story