India vs West Indies 3 ODI match: राहुल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का टारगेट, जायडेन ने 3 और पॉल ने झटके 2 विकेट

राहुल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का टारगेट, जायडेन ने 3 और पॉल ने झटके 2 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित पीसीए स्टेडियम में आयोजित किया गया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 92 रन और के-एल राहुल ने 129 रन की तूफानी पारी खेली।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन टीम की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं थी। भारत का पहला विकेट 3 रन पर गिर गया था। इसके बाद विराट भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने से भारतीय टीम लड़खड़ाने लगी थी। विराट के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर आए उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 137 रन की पार्टनरशिप की।

रोहित शर्मा ने 85 गेंद पर 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ भी 57 रन बना के आउट हो गए। 5वें नंबर पर आए केएल राहुल ने कमाल कर दिया। राहुल ने नमन धीर के साथ मिलकर 65 (43 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राहुल ने 87 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाके 129 रन की तूफानी पारी खेली। इन्हीं बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया 351 रन बनाने में कामयाब हो पाई।

केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन और वनडे करियर का 9वां शतक पूरा कर लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज टीम

जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्डे, अल्जारी जोसेफ, गुडकेश मोटी, जायडेन सील्स, विटेल लॉज

Created On :   3 Oct 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story