IND vs WI 3rd: सीरीज का आखिरी मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा? रोहित-विराट होंगे ऐक्शन में, यहां से देखें लाइव

सीरीज का आखिरी मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा? रोहित-विराट होंगे ऐक्शन में, यहां से देखें लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। दो मुकाबले हो चुके हैं जिन्हें जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा। इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा आप कितने बजे से यह मैच देख पाएंगे?

दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा ओडीआई मैच भारतीय भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस आधा घंटे पहले 1:30 बजे होगा।

तीसरा वनडे मैच आप कहां देंख पाएंगे?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां हाईस्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। यहां कि पिच सख्त और सपाट है इसलिए बल्ले पर उछाल के साथ आती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल

वेस्टइंडीज टीम

जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज

Created On :   2 Oct 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story