Rohit Sharma Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12,000 रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12,000 रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे में रोहित शर्मा ने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं। यह आकड़ा उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए पूरा किया। वह 12 हजार रन पूरे करने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी मौजूद हैं। इसी बीच आइए आपको बताते हैं दुनिया के उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

वनडे इंटरनेशनल में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

18426- सचिन तेंदुलकर

15080- विराट कोहली (भारत)

14234- कुमार संगाकारा (श्रीलंका)

13704- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

13430- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

12650- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

12000* रोहित शर्मा (भारत)

रोहित शर्मा 39 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह कई रिकॉर्ड तोड़ और बना चुके हैं। इसी फॉर्मेंट में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। रोहित ने 12,000 रन बनाने में 290 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35 शतक जड़े।

टी-20 और टेस्ट में कितने रन बनाए

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट की 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं। 159 टी20 की 151 पारियों में उन्होंने 4231 रन बनाए।

सबसे कम पारियों में 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज सूची नीचे दी गई। इसमें विराट कोहली सबसे आगे उन्होंने 242 पारियों में 12 हजार रन बनाए हैं और रोहित शर्मा ने 282 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया।

विराट कोहली – 242 पारियां

रोहित शर्मा – 282 पारियां

सचिन तेंदुलकर – 300 पारियां

रिकी पोंटिंग – 314 पारियां

कुमार संगकारा – 336 पारियां

Created On :   30 Sept 2026 10:08 PM IST

Tags

Next Story