Rohit Sharma Unique Celebration: कुछ बातें ऐसी होती हैं जिसे...शतकीय पारी के बाद किए गए अनोखा सेलिब्रेशन के बारे में रोहित शर्मा ने खुलकर बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 101 रन की शतकीय पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने एक अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन किया। उनका यह सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया। हुआ कुछ ऐसा रोहित शतक पूरा करने के लिए सिंगल ले रहे थे तो उछलते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए।
यह भी पढ़े -गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त
सेलिब्रेशन के बारे में रोहित ने क्या कहा?
उनके द्वारा किए गए सेलिब्रेशन के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'वह सेलिब्रेशन सिर्फ मेरे लिए था। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप अपने तक ही रखना चाहते हैं। उन्हें किसी और के साथ बांटा नहीं जाता। इसलिए वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था।'
रोहित ने कहा कि मैं और गिल स्कोरबोर्ड पर लगे 406 रनों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे। रोहित ने कहा, 'मुझे लगता है विकेट अच्छा था। हम बस अपनी बैटिंग जारी रखना चाहते थे। हम स्कोरबोर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे। हम बस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे थे और पार्टनरशिप बनाते जा रहे थे। जब आप ऐसे टारगेट का पीछा कर रहे हों तो आपको बड़ी पार्टनरशिप बनानी होती है। गिल शानदार थे, पूरी इनिंग के दौरान अपनी बैटिंग पर उनका जबरदस्त कंट्रोल था।'
यह भी पढ़े -वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12,000 रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 405-7 रन बोर्ड पर लगाए थे। चेज करते हुए टीम इंडिया ने सिर्फ 43.3 ओवर में 406 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Created On :   30 Sept 2026 11:54 PM IST












