Rohit Sharma 200 Sixes Record: रोहित शर्मा ने लगा दी छक्कों की झड़ी, घरेलू मैदान पर 200 वनडे सिक्स पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने छक्कों की बरसात कर एक खास सूची में अपनी जगह बना ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने एक ही देश में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज क्रिक गेल दूसरे पायदान पर हैं। दोंनों बल्लेबाजों के छक्कों में 50 से ज्यादा का अंतर है।
यह भी पढ़े -वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रन का टारगेट, 3 बल्लेबाजों ने खेली शतकीय पारी, जडेजा-कुलदीप ने झटके 2-2 विकेट
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के दिए गए 406 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 18.5 ओवर में 182 रन जोड़ लिए हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर वनडे मैच खेलते हुए 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस सूची में क्रिक गेल 147 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लागाने वाले खिलाड़ी
रोहिल शर्मा के ओवरऑल वनडे सिक्स की बात करें तो वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। वह इस वनडे में 370 से ज्यादा सिक्स जड़ चुके हैं। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़े -2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 377* छक्के
शाहिद अफरीदी- 351 छक्के
क्रिस गेल- 331 छक्के
सनथ जयसूर्या- 270 छक्के
एमएस धोनी- 229 छक्के
इयोन मोर्गन- 220 छक्के
एबी डिविलियर्स- 204 छक्के
ब्रैंडन मैक्कुलम- 200 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के
जोस बटलर- 193 छक्के
Created On :   30 Sept 2026 8:43 PM IST












