Ball Color Update: टेस्ट क्रिकेट में गेंद का रंग बदलने की तैयारी, ICC ने बनाया बड़ा प्लान, जानिए क्या है इसमें खास?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेंट में अलग-अलग तरह की गेंद का उपयोग करता है। टी-20 और वनडे (ODI) क्रिकेट मैचों में सफेद रंग की गेंद का उपयोग किया जाता है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उसमें रेड बॉल का उपयोग होता है। इसी बीच लॉन्ग फॉर्मेंट में गेंद का रंग बदलने के लिए आईसीसी ने बड़ा प्लान तैयार किया है।
ICC ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को एक रिलीज जारी करके बदलावों को लेकर बात की। रिलीज किए गए बयान में पांच दिन चलने मैच यानी टेस्ट क्रिकेट में उपयोग होने वाली गेंद का रंग बदलने के बारे में बताया गया। बता दें, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में लाल के साथ-साथ गुलाबी गेंद का भी इस्तेमाल हो रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद यानी पिंक बॉल का इस्तेमाल साल 2015 से हो रहा है। इसका उपयोग सिर्फ सिर्फ डे-नाइट टेस्ट में ही किया जा रहा है। लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है। अब पिंक बॉल का उपयोग डे-टेस्ट के लिए भी किया जाएगा।
डे-टेस्ट में पिंक बॉल का ट्रायल
क्रिकेट की गर्विंग बॉडी ने रिलीज में लिखा, "ट्रायल के रूप में, पिंक बॉल को डे-टाइम टेस्ट में आपसी सहमति से खराब लाइट के चलते दिन का खेल बचाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।"
रिलीज में आगे लिखा गया, "टेस्ट की शुरुआत से पहले ही गुलाबी गेंद के इस्तेमाल पर सहमति बननी चाहिए और एक बार सहमति बनने के बाद, मैच के दौरान वही नियम लागू रहना चाहिए। आगे लिखा गया, "मैच शुरू होने के बाद फैसले को बदला नहीं जा सकता है। मैच शुरू होने के बाद लाल गेंद से गुलाबी गेंद में स्विच करने की भी मंजूर नहीं होगी।"
Created On :   1 Oct 2026 9:24 PM IST












