एशियन गेम्स 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, टी-20 क्रिकेट में बना दिए कई कीर्तिमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। जिसमें इंडिया ने विपक्षी टीम को 124 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीत लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका 9.5 ओवर में 45 रन बनाकर सिमट गई। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने एक रिकॉर्ड बना दिया है।
भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी
क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला यानी गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें आपस में 3 अक्टूबर (शनिवार) को भिड़ेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड अपने नाम किया था। अब यह देखना दिलचश्प होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम भी देश को गोल्ड दिला पाती है या नहीं।
मेंस टी-20 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एक रिकॉर्ड बना लिया है। इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा अंतर से मैच जीतने का रिकॉर्ड पहले भी भारतीय टीम ने नाम रहा है। टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स 2026 श्रीलंका को 124 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा रनों से जीतना
11 बार - भारत
10 बार - कनाडा
9 बार - ऑस्ट्रिया
8 बार - जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा
6 बार - स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क
5 बार - पापुआ न्यू गिनी
टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार (रन के अंतर से)
134 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2019
124 रन बनाम भारत, निशिन, 2026*
119 रन बनाम इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2026
93 रन बनाम भारत, कटक, 2017
91 रन बनाम भारत, राजकोट, 2023
फुल-मेंबर टीमों के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
45 रन - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, बासेटेरे, 2019
45 रन - श्रीलंका बनाम भारत, निशिन, 2026
55 रन - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021
56 रन - अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, तारोबा, 2024
57 रन - जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, बुलावायो, 2024
Created On :   1 Oct 2026 5:23 PM IST












