Asian Games 2026: भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, श्रेयस ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी। जीतने वाली टीम गोल्ड लेकर जाएगी और हारने वाली टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा। बता दें, दो दिन पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन से हराया
भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकटर्स ने पहलगाम घटना के बाद से कुल 6 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। नो-हैंडशेक की शुरुआत सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप से हुई थी। उस समय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। टूर्नामेंट जीतने के बाद उन्होंने नकवी के हाथों से टॉफी भी नहीं ली थी।
दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में नहीं किया कोई बदलाव
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
प्लेइंग 11- साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम
यह भी पढ़े -मां की प्रेरणा और पिता का साथ, भारत को गोल्ड दिलाने वाली 17 वर्षीय कुमकुम ने कहां से सीखे तीरंदाजी के गुर?
भारत की प्लेइंग 11
प्लेइंग 11- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
गोल्ड मेडल मुकाबले को देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद दीपिका बोलीं, लॉस एंजिल्स ओलंपिक का टिकट मिलना गर्व की बात
Created On :   3 Oct 2026 9:47 AM IST












