Asian Games 2026: अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की फिफ्टी नहीं, इन 2 गेंदबाजों ने पलटा मैच और जिता दिया गोल्ड

अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की फिफ्टी नहीं, इन 2 गेंदबाजों ने पलटा मैच और जिता दिया गोल्ड
2026 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इंडियन टीम ने दूसरी बार एशियाड में ये कारनामा करके दिखाया है।फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 2026 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इंडियन टीम ने दूसरी बार एशियाड में ये कारनामा करके दिखाया है।फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारियों ने टीम इंडिया का स्कोर 211 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन इस जीत में सबसे बड़ा रोल किसी बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज का रहा।

इंडिया ने पाक को दिया था 211 का टारगेट

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम हसन नवाज के 96 रनों के बावजूद 192 रन ही बना सकी. दरअसल भारत के लिए शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर बाजी पलटने का काम किया है। दुबे ने सैम अयूब का विकेट लेकर टीम इंडिया को ब्रेकथ्रू दिलाया, वहीं बुमराह ने 19वें ओवर में रन रोककर पाकिस्तान को जीतने से रोका।

दुबे और बुमराह ने दिलाया गोल्ड

सबसे पहले पाकिस्तान को बैकफुट पर भेजने का काम शिवम दुबे ने किया। सैम अयूब और हसन नवाज तेजी से पाकिस्तान का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा रहे थे। 13वें और 14वें ओवर में मिलकर 29 रन आ चुके थे, लेकिन तभी 15वें ओवर में शिवम दुबे को गेंद थमाई गई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने दुबे पर बड़ा दांव खेला था, क्योंकि यह उनका पहला ओवर था। दुबे ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब को 29 के स्कोर पर आउट करके, अयूब और नवाज की 87 रनों की साझेदारी का अंत किया इस पार्टनरशिप के टूटने से भारतीय टीम के लिए वापसी का दरवाजा खुल गया था।

दुबे के बाद जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को जीत से दूर धकेलने का काम किया। चूंकि हसन नवाज क्रीज पर डटे हुए थे, इसलिए 12 गेंद में 44 रन बनने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। ऐसे में बुमराह 19वां ओवर करने आए, जिन्होंने ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। इस तरह आखिरी ओवर में पाकिस्तान को अंतिम 6 गेंद में जीत के लिए 33 रन बनाने थे। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 13 रन दिए और भारत की 19 रनों से जीत गई।

Created On :   3 Oct 2026 3:36 PM IST

Tags

Next Story