श्रीलंका के हालात पर पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का छलका दर्द, कहा- देश के राजनेताओं की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई

श्रीलंका के हालात पर पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का छलका दर्द, कहा- देश के राजनेताओं की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई
श्रीलंका आर्थिक संकट श्रीलंका के हालात पर पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का छलका दर्द, कहा- देश के राजनेताओं की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों पूरी तरह से संकट से घिर चुका है। देश की खराब अर्थव्यवस्था व महंगाई को लेकर जनता सड़कों पर उतर आई है। श्रीलंका में इन दिनों चारो ओर हाहाकार मचा है। वहां के प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास पर कब्जा जमा चुके है। राष्ट्रपति जान बचाकर देश छोड़कर भाग गया।

देश के हालात पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सनथ जयसू्र्या भावुक हो गए और खुलकर बात की है। उन्होंने श्रीलंका की वर्तमान हालात पर देश के राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पूरे श्रीलंकाई क्रिकेटर जयसूर्या ने कहा कि देश में इन दिनों हमारे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग हर तरह की समस्याओं का सामना कर रहे है। 

देश का हालात सबसे बुरा 

सनथ जयसूर्या ने पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि श्रीलंका इस वक्त जिस हालात से गुजर रहा है, वह सबसे बुरे हैं। देश की जनता को किसी भी चीज को खरीदने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इस वक्त बिजली, तेल व दवाई की कमी सबसे अधिक है। इससे बुरा क्या हो सकता है। जयसूर्या ने नाराजगी जताते हुए कहा कि श्रीलंका में बने हालात के लिए यहां के राजनेता जिम्मेदार है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति भवन में लोगों ने कब्जा जमाकर कुछ गलत नहीं किया। सभी लोगों ने शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन किया था। हालांकि 9 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान देश के कोने-कोने से लोग कोलंबो आए जिससे प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी बढ़ गई थी। 

श्रीलंका में जल्द वापस होगा लोकतंत्र

पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कहा कि जल्द ही श्रीलंका में लोकतंत्र लौटेगा। जयसूर्या ने कहा कि नेताओं को सभी धर्मों को साथ लाना चाहिए, जिससे देश के मुद्दे पर साथ बैठकर बात हो सके। जयसूर्या ने चिंता जताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिक बहुत परेशान है और मैं जल्द ही देश के हालात को सामान्य होने की उम्मीद करता हूं। 

एशिया कप को लेकर जताई चिंता

जयसूर्या ने कहा कि हमारे देश में इन दिनों काफी बवाल चल रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी मजबूरी भी है। अगले माह श्रीलंका में एशिया कप का भी आयोजन होना है। ऐसे में मुझे पूरे तरह से उम्मीद है कि हालात तब तक सामान्य हो जाएंगे। हालांकि ये माना जा रहा है कि अगर श्रीलंका के हालात में सुधार नहीं हुआ तो एशिया कप को बांग्लादेश शिफ्ट किया जा सकता है। 

Created On :   13 July 2022 6:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story