बिहार की राजनीति में 'जलेबी' की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र

बिहार की राजनीति में जलेबी की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र
हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी 'जलेबी' पर चर्चा होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की लाभार्थी से संवाद के दौरान 'जलेबी' का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में 'जलेबी' पर बहुत राजनीति चली थी।

नई दिल्ली/पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी 'जलेबी' पर चर्चा होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की लाभार्थी से संवाद के दौरान 'जलेबी' का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में 'जलेबी' पर बहुत राजनीति चली थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का वर्चुअली शुभारंभ किया। राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लाखों महिलाएं साक्षी बनीं। पीएम मोदी ने कुछ लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की।

पूर्णिया की पुतुल देवी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। इस दौरान, पुतुल देवी ने बताया, "पहले मैं लड्डू-बतासे की दुकान करती थी। सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि से मैं अब जलेबी और अन्य तरह की मिठाई बनाऊंगी। जीविका बैंक से कम दर ब्याज पर लोन लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करूंगी।"

पुतुल देवी की बात समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बारे में बात की।

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पुतुल देवी ने जलेबी की बात की। मालूम है न कि हमारे देश में बीच में जलेबी पर बहुत राजनीति चलती थी।" बाद में पीएम मोदी की इस बात पर ठहाके लगने लगे।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय 'जलेबी' पर राजनीति हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की थी, जब वे गोहाना में एक रैली को संबोधित करने गए थे। हालांकि, हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी।

इसके बाद, कई मौकों पर भाजपा के नेताओं को जलेबी बनाते और बांटते हुए देखा गया। फिलहाल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 'जलेबी' पर चर्चा शुरू हो गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2025 12:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story