नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की
शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसी तरह, उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई में विराजमान जगद्जननी शक्ति स्वरूपा मां जगदंब का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देशवासियों के कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसी तरह, उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई में विराजमान जगद्जननी शक्ति स्वरूपा मां जगदंब का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने देशवासियों के कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मां भवानी की आराधना के पावन पर्व महानवमी की सभी परिवारजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन सुख, सौभाग्य, संपन्नता, संपूर्णता, खुशियां और आरोग्य लेकर आए, अंबे मां से यही प्रार्थना करता हूं।"

इससे पहले, पीयूष गोयल ने रात में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड क्षेत्रों में विभिन्न नवरात्रि पंडालों का दौरा किया। पीयूष गोयल ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने दुर्गा उत्सव के दिन पूरे उत्तर मुंबई में उमंग और उत्साह का आनंद लिया है। कामना की है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे, देश की विकास यात्रा में हम सभी सहभागी बनें।

उन्होंने मुंबई समेत पूरे देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, पीयूष गोयल ने कहा कि सुख, समृद्धि और शांति वाला देश भारत और नई ऊंचाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहुंचे, यह हम सभी का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।

अपने इस दौरे के बीच उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया और वहां उपस्थित लोगों में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उत्तर मुंबई के नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री के इस दौरे और उनके प्रेरणादायी शब्दों की सराहना की।

भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने कहा कि खुशी की बात है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नवरात्रि के मौके पर अपने क्षेत्र में दुर्गा पंडालों में दर्शन पूजन करने गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Oct 2025 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story