सिंगर रेणुका पंवार ने 'तुम तोड़ो न' में लगाया हरियाणवी तड़का

सिंगर रेणुका पंवार ने तुम तोड़ो न में लगाया हरियाणवी तड़का
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने अपनी आवाज से घर-घर में पहचान बनाई है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बॉलीवुड के सदाबहार गीत 'तुम तोड़ो न' को हरियाणवी स्टाइल में गाती नजर आ रही हैं।

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने अपनी आवाज से घर-घर में पहचान बनाई है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बॉलीवुड के सदाबहार गीत 'तुम तोड़ो न' को हरियाणवी स्टाइल में गाती नजर आ रही हैं।

रेणुका की यह नई धुन पुरानी यादों को ताजा कर रही है और हरियाणवी संगीत को एक नया आयाम दे रही है। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे हरियाणवी वर्जन में 'तुम तोड़ो न' को गा रही हैं।

कैप्शन में रेणुका ने लिखा, "धन्यवाद हरियाणवी वर्जन को इतना प्यार देने के लिए।"

इस वीडियो की खास बात यह है कि रेणुका ने 'तुम तोड़ो न' को सिर्फ कवर नहीं किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति का रंग चढ़ा दिया।

रेणुका पंवार हरियाणवी संगीत की उभरती हुई कलाकार हैं। उनका सफर 2020 में '52 गज का दामन' से शुरू हुआ, जो काफी हिट साबित हुआ था। इसके बाद 'उनची हवेली', 'जाऊंगी पानी लेन', और '61-62 छल्लू' जैसे गानों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। हाल ही में उन्होंने 'श्यानो जी' और 'बन्नो' जैसे ट्रैक्स से फैंस को अपने गाने पर थिरकाया है।

रेणुका की खासियत है कि वे पारंपरिक लोक धुनों को आधुनिक बीट्स के साथ जोड़ती हैं, जिससे उनका संगीत युवाओं में खूब पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अक्सर लाइव सेशन और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली रेणुका पंवार ने करियर की शुरुआत 15-16 साल की उम्र से ही कर दी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2025 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story