हरियाणा अध्यक्ष की नियुक्ति पर बोले बीरेंद्र सिंह, 'संगठन न होना ही कांग्रेस का सबसे बड़ा नुकसान'

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जिससे नुकसान उठाना पड़ा उससे हटकर काम करना पड़ेगा। इसके बाद ही कुछ सुधार होगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान संगठन का न होना है। आम लोगों में यह बात थी कि कांग्रेस की वापस सरकार आएगी, उसके बाद भी भाजपा वापस कैसे आई, इसको कांग्रेस सोचे। देखा जाए तो इसमें बड़ा कारण समाज का बंटना और संगठन का न होना है।
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में राज किया है, उनमें कई बड़े नेता मेरे जैसे हैं। हम लोग पार्टी में एक उचित स्थान पर रहें, हमें ये स्थान कार्यकर्ता ही देते हैं। उनका पक्ष लेने को मीडिया गुटबाजी कहती है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति की बात कहती है, 15 साल पूरे होने पर उनके परिवार भी जाग जाएंगे। उसके बाद आप लोग देखना इनके परिवार के लोग खुद राजनीति में आ जाएंगे।
बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर चिंताजनक है। जिस तरह से चुनाव आयोग बिहार में काम कर रहा है, वह सोचने वाली बात है। बहुत ही कम समय में सब काम किया गया है। यहां पर सोची समझी साजिश के तहत काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में अभी चुनाव में समय है, वहां एसआईआर करा सकता है। लोगों को परेशानी होने पर कम से कम लोग शिकायत करके उसको दूर कर सकते हैं। चुनाव आयोग को अपना फर्ज निभाना चाहिए।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग का काम ऐसा हो जिसमें लोगों को लगे कि मतदान के दौरान कोई पक्षपात नहीं किया गया है और हर प्रत्याशी चुनाव से संतुष्ट रहे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 Oct 2025 11:46 PM IST