पंजाब दिवंगत गायक राजवीर जवंदा की अस्थियां पातालपुरी साहिब में विसर्जित

पंजाब  दिवंगत गायक राजवीर जवंदा की अस्थियां पातालपुरी साहिब में विसर्जित
दिवंगत पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की अस्थियां शुक्रवार को पातालपुरी साहिब में विसर्जित कर दी गईं। जानकारी के अनुसार, पातालपुरी साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा अरदास की गई और अस्थियों को अत्यंत सम्मान के साथ जल में विसर्जित किया गया।

कीरतपुर साहिब, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवंगत पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की अस्थियां शुक्रवार को पातालपुरी साहिब में विसर्जित कर दी गईं। जानकारी के अनुसार, पातालपुरी साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा अरदास की गई और अस्थियों को अत्यंत सम्मान के साथ जल में विसर्जित किया गया।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लगभग दो सप्ताह तक गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सभी संगीत प्रेमियों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को उनके परिजनों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक राजवीर जवंदा की अस्थियां श्री कीरतपुर साहिब के पातालपुरी साहिब अस्त घाट में जल में विसर्जित की गईं।

जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा कुछ दिन पहले अपनी बाइक से हिमाचल की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक एक आवारा पशु से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल से अस्पताल लाते वक्त उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था।

लेकिन, बीती रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं के साथ-साथ गांव के लोग भी शामिल हुए।

राजवीर जवंदा के निधन से जहां उनके परिवारजन गहरे शोक में हैं, वहीं उनके लाखों प्रशंसक भी शोक में डूबे हुए हैं।

अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इंस्टाग्राम पर राजवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, "खुशमिजाज और नेकदिल राजवीर का इतनी जल्दी चले जाना असहनीय दर्द है। प्रिय राजवीर, अलविदा। एक होनहार युवा प्रतिभा को खोना अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार व निकटजनों को इस कठिन दौर में हिम्मत मिले। वह हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Oct 2025 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story