मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री और आइसलैंड की राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचीं

मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री और आइसलैंड की राष्ट्रपति पेइचिंग पहुंचीं
मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी और आइसलैंड की राष्ट्रपति हल्ला टॉमसडॉटिर 11 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंचीं। वे पेइचिंग में आयोजित होने वाले वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी और आइसलैंड की राष्ट्रपति हल्ला टॉमसडॉटिर 11 अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंचीं। वे पेइचिंग में आयोजित होने वाले वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।

बता दें कि चीन और मोजाम्बिक की महिलाओं के बीच पारंपरिक मित्रता है। गत 70 के दशक में अखिल-चीन महिला संघ ने मोजाम्बिक महिला संगठन को बड़ी मदद दी। वर्ष 1995 में आयोजित पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन ने मोजाम्बिक में महिलाओं के कार्य को बढ़ावा दिया। उसके बाद वर्ष 2019 में उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई ने मोजाम्बिक में दस्तक दी, जिससे भारी क्षति हुई।

चीन ने वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष के माध्यम से यूएनएफपीए के साथ सहयोग किया और इडाई से प्रभावित मोजाम्बिक की महिलाओं व लड़कियों को चिकित्सा सहायता दी।

वहीं, चीन और आइसलैंड की महिलाएं अपने देश के निर्माण और सामाजिक विकास में अधिकाधिक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं। कई सालों से दोनों देशों के महिला समुदायों के बीच मित्रवत संबंध बने हुए हैं। अखिल-चीन महिला संघ और आइसलैंडिक महिला संगठन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का तेज विकास हो रहा है, जो चीन-आइसलैंड मित्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2025 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story