इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा, ‘कांग्रेस लेगी बिहार हित में फैसला’

इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा, ‘कांग्रेस लेगी बिहार हित में फैसला’
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने जहां सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है, वहीं इंडिया ब्लॉक में अभी भी सीटों को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस बीच, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सीटों की संख्या का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन कांग्रेस बिहार के हित में निर्णय लेगी।

पटना,14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने जहां सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है, वहीं इंडिया ब्लॉक में अभी भी सीटों को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस बीच, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सीटों की संख्या का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन कांग्रेस बिहार के हित में निर्णय लेगी।

आईएएनएस से बातचीत में पप्पू यादव ने कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर कहा कि कांग्रेस की तैयारियों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान को महत्व देती है और अपने आत्मसम्मान की रक्षा करना भी जानती है। कांग्रेस देश भर में सबसे बड़ी ताकत है। हम अपने गठबंधन को कमजोर नहीं होने देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का हर निर्णय बिहार और देश के हित, साथ ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

राजद सांसद मनोज झा की ओर से लिखी गई कविता पर पप्पू यादव ने कहा कि राजद-कांग्रेस में सब कुछ सामान्य है। मनोज बाबू अलग-थलग पड़े हुए हैं। उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है। वह मेरे भाई हैं। उनकी योग्यता की कद्र नहीं हो रही है। अनपढ़ अज्ञानी की कद्र हो रही है। मनोज बाबू विद्वान आदमी हैं। उनका 'कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना' है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समुद्र है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का मस्तक हिमालय से भी ऊंचा और दिल समुद्र से गहरा है। उनमें सब कुछ समा जाता है। कुछ लोग लंबे समय से राहुल गांधी के संघर्ष को कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना देखा था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत के जरिए लोगों का दिल जीता। हम गठबंधन का सम्मान करते हैं और इसे मजबूत बनाए रखेंगे।

इंडी गठबंधन के नेताओं का मानना है कि जल्द ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला निकलेगा और सभी लोग मजबूती के साथ चुनावी मैदान में जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2025 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story