पीएम मोदी, केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी, केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली,17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। शुभकामनाएं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र, मिशन रंगला पंजाब के कमांडर, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आपका रंगला पंजाब बनाने का सपना साकार हो। पंजाब के भविष्य की बागडोर आपके मजबूत कंधों पर है। भगवान आपको स्वस्थ, खुश और ऊर्जा से भरपूर रखें और आपको लगातार, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब के लोगों की सेवा में लगाकर रखें।"

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पंजाब के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें। आप यूं ही पंजाब के हर घर में खुशियां बांटते रहें।"

आम आदमी पार्टी (पंजाब) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पोस्ट में लिखा, "लाखों पंजाबियों के लिए आशा और प्रोत्साहन, साथ ही जनहितैषी सरकार और सुविधाएं, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मान साहब।"

आप नेता युवराज भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हर दिल के प्यारे, जनता के नेता सरदार भगवंत मान जनसेवा, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक, जिन्होंने राजनीति को जनता की आवाज बनाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Oct 2025 9:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story