ओडिशा सरकार पंचायतों को सेवा और आत्मनिर्भरता का सच्चा केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध रबी नाइक

ओडिशा सरकार पंचायतों को सेवा और आत्मनिर्भरता का सच्चा केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध रबी नाइक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 471 नए ग्राम पंचायत कार्यालयों की आधारशिला रखी और अंत्योदय कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया है। राज्य के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नाइक ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने इसे जमीनी स्तर पर शासन और ग्रामीण परिवर्तन के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।

भुवनेश्वर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 471 नए ग्राम पंचायत कार्यालयों की आधारशिला रखी और अंत्योदय कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया है। राज्य के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नाइक ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने इसे जमीनी स्तर पर शासन और ग्रामीण परिवर्तन के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।

मंत्री नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री माझी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार गांवों को सशक्त बनाने और पंचायतों को सेवा और आत्मनिर्भरता का सच्चा केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नए पंचायत भवन को ग्रामीण नागरिकों के लिए एक बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र के रूप में डिजाइन किया जाएगा, जहां कल्याणकारी योजनाओं, बैठकों और सामुदायिक पहलों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। नाइक ने आगे कहा कि ये पंचायत भवन जनभागीदारी और पारदर्शी शासन के प्रतीक होंगे।

नाइक ने अंत्योदय पहल का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार की सबसे गरीब लोगों के उत्थान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस मिशन के जरिए हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार पीछे न छूटे। 40,000 से ज्यादा लाभार्थियों की पहचान की जा रही है और जो पहले वंचित रह गए थे, उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह ग्रामीण ओडिशा के लिए एक नई सुबह का प्रतीक है।

नाइक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिलान्यास समारोह नहीं है। यह एक मजबूत और आत्मनिर्भर ओडिशा की नींव है। सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करती है कि विकास हर गांव, हर परिवार, और हर व्यक्ति तक पहुंचे।

ओडिशा के पंचायती राज मंत्री रबी नाइक ने सैम पित्रोदा की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में चुनावों में हेराफेरी की जा रही है। रबी नाइक ने इस बयान को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया।

नाइक ने कहा कि हमारी चुनावी प्रक्रिया हर स्तर पर सुचारू और पारदर्शी तरीके से चल रही है। भारत का लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचा यह सुनिश्चित करता है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों। अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसे संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उचित दंड दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह के दावे कर रहे हैं, वे बस अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर संस्था ठीक से काम करे और चुनाव प्रणाली में हेराफेरी की कोई गुंजाइश न हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story