दीपावली भारत की सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है सीएम योगी

दीपावली भारत की सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है  सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।

अयोध्या, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। दीपावली भारत के सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भारतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना प्रारंभ किया गया।

यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को 'दीपोत्सव' के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, संपूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया जब अंधकार में थी तब अयोध्या ने अपने भगवान के आगमन पर जो दीप प्रज्ज्वलित किए थे, वही दीपोत्सव और दीपावली के रूप में सनातन धर्म का महापर्व बन गया।

उन्होंने कहा कि आस्था कभी भी न झुकी, न थकी, न रुकी। भारत की आस्था बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे निरंतर अपने पथ पर आगे बढ़ती गई। उन्होंने (सपा) गोली चलाई, हम अयोध्या में दीप जला रहे हैं।

इससे पहले श्रीराम दरबार के प्रतीक स्वरूप का श्री अयोध्या धाम में 'दीपोत्सव-2025' के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

सीएम योगी ने अयोध्या धाम की पावन धरा पर 'पुष्पक विमान' से आए प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों का स्वागत किया। यहीं पर भरत मिलाप का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2025 10:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story