गुजरात बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मनाने भुज पहुंचे भाजपा सांसद, मिठाई और शुभकामनाएं दीं

भुज, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद विनोद चावड़ा ने बीएसएफ जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भुज के बीएसएफ हेड क्वार्टर में पहुंचकर अखंड भारत और देश की जनता की शांति और सुरक्षा के लिए तैनात वीर जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने भाजपा कच्छ जिला के अध्यक्ष देवजी वरचंद के साथ देश के जवानों को मिठाई वितरित कर उनको शुभकामनाएं दीं।
कच्छ के सांसद विनोद चावड़ा ने कहा कि दीपावली के त्योहार को हम सभी हर्षोल्लास के साथ परिवार के साथ मनाते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान हर त्योहार सीमा पर तैनात साथियों के साथ मनाते हैं और परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस साल भी भुज में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मिठाई देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं, बीएसएफ के जवानों ने भी सांसद सदस्य विनोद चावड़ा का आभार व्यक्त किया। सांसद विनोद चावड़ा ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मिठाई के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कच्छ की सीमा पर तैनात जवानों को हर साल यह मिठाई दी जाती है। इस कार्य के लिए बीएसएफ के जवानों ने भी सांसद विनोद चावड़ा का आभार व्यक्त किया।
बीएसएफ डीआईजी ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर मिठाई देकर पर्व मनाया जाता है। सीमा पर तैनात सभी जवानों और अधिकारियों को मिठाई देना वास्तव में सराहनीय है। यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। कच्छ के सांसद द्वारा यह कार्य साल में 2 बार किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन भी देश के जवानों के साथ मनाया जाता है। कभी बॉर्डर पर तो कभी बीएसएफ के मुख्य कार्यालय में उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
सांसद विनोद चावड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि हर साल देश के जवानों तक मिठाई पहुंचाने का कार्यक्रम किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल देश के जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के सांसद के रूप में, देश की सुरक्षा के लिए घर छोड़ने वाले देश के जवानों के साथ यह उत्सव मनाया गया है, ताकि जवानों को भी लगे कि हम भी उनके परिवार के सदस्य हैं। हर साल की तरह इस बार भी मिठाई वितरण करके दीपावली के त्योहार को मनाया गया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Oct 2025 11:22 PM IST