भारतीय सेना और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूरे देश में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय वायु सेना ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "भारतीय वायु सेना आपको दीपावली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देती है।" साथ ही भारतीय वायु सेना ने एक वीडियो भी जारी किया।
वहीं, भारतीय सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से भी दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "इंडियन आर्मी के सभी रैंक की ओर से दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह रोशनी और खुशी का पर्व हमारे जीवन में नई संभावनाओं की किरण लेकर आए और सफलता के रास्ते को और उज्ज्वल बनाए। आइए इस रोशनी के त्योहार को हमारे वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए मनाएं।"
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 'एक्स' पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिव्य दीपोत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे, ईश्वर से यही कामना है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से देश में शांति, एकता और निरंतर प्रगति का दीप सदा प्रज्वलित रहे। शुभ दिवाली!"
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Oct 2025 11:42 AM IST