दीपावली की धूम टीवी और भोजपुरी सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

दीपावली की धूम  टीवी और भोजपुरी सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं
देशभर में दीपावली का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस माहौल में टीवी और भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं।

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में दीपावली का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस माहौल में टीवी और भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं।

सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और अपने अंदाज में उत्सव को लेकर खुशियां जाहिर की।

अभिनेता करणवीर बोहरा ने अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "शुभ दीपावली! थोड़ी मस्ती और ढेर सारा प्यार।"

वहीं, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीर के साथ लिखा, "आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी प्रशंसकों को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "शुभ दीपावली! यह रोशनी का त्योहार आपके घर में खुशियां, समृद्धि और सुखद पल लाए। मेरे और मेरे परिवार की ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अभिनेता रवि दुबे ने भी एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, "टीम रामायण की तरफ से आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।"

भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, "हैप्पी दीपावली!"

वहीं, रिंकु घोष ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, "दीपावली की पवित्र रोशनी आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लाए। शुभ दीपावली!"

अभिनेता अली गोनी ने जम्मू में अपनी दीपावली पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दीपावली और जम्मू का कॉम्बिनेशन सबसे शानदार है।" उनकी तस्वीरों में उत्सव को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था।

अभिनेत्री रीम समीर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी दीपावली पार्टी की झलक दिखाई और लिखा, "हैप्पी दीपावली!" उनकी तस्वीरों में त्योहार की रौनक देखते ही बनती थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Oct 2025 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story