मध्य प्रदेश गोवर्धन पूजा पर परंपराओं का छाया रंग

मध्य प्रदेश गोवर्धन पूजा पर परंपराओं का छाया रंग
मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं गोवर्धन पर्वत बनाया गया है तो कहीं गायों की पूजा हो रही है। इतना ही नहीं, मन्नत और खुशहाली के लिए लोग अपने ऊपर से गायों को निकाल रहे हैं। सामान्य तौर पर दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, लेकिन इस बार दो दिन यह पर्व मनाया जा रहा है।

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं गोवर्धन पर्वत बनाया गया है तो कहीं गायों की पूजा हो रही है। इतना ही नहीं, मन्नत और खुशहाली के लिए लोग अपने ऊपर से गायों को निकाल रहे हैं। सामान्य तौर पर दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, लेकिन इस बार दो दिन यह पर्व मनाया जा रहा है।

दूसरे दिन हर तरफ गोवंश की पूजा की जा रही है और आरती उतारी जा रही है। साथ ही गायों को विशिष्ट भोजन भी कराया जा रहा है। उज्जैन में सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, लोग अपनी मन्नत पूरी करने और खुशहाली के लिए जमीन पर लेट जाते हैं और गाय उनके ऊपर से निकल जाती हैं।

इस परंपरा के अनुसार, उज्जैन के बड़नगर में बुधवार को लोग सड़क पर लेट गए और उनके ऊपर से गाय निकल गई। राजधानी भोपाल में भी गोवर्धन पूजा के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया गया।

इस मौके पर उन्होंने गाय का विधि विधान से पूजन किया और आरती भी उतारी। राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में नगर निगम का कांजी हाउस है, जहां पर महापौर मालती राय ने पहुंचकर गोवंश की पूजा की। इसके साथ ही गौ सेवकों का सम्मान भी किया गया।

राज्य में हर तरफ गोवर्धन पूजा हो रही है। गौशालाओं में विविध आयोजन किए जा रहे हैं और परंपराओं के अनुसार गायों को सजाया गया है, संवारा गया है, और प्रतियोगिताओं का दौर भी चल रहा है। गोवर्धन पूजा के पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी है। इस बार यह पर्व 2 दिन का है और हर कोई उत्साह के रंग में रंगा हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2025 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story