बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी के साथ ऋतुराज सिन्हा

बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी के साथ ऋतुराज सिन्हा
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तारीख नजदीक आ रही हैं। एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही सरकार बनाने के दावे पेश कर रहे हैं। भाजपा के नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी के साथ है और बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है।

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तारीख नजदीक आ रही हैं। एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही सरकार बनाने के दावे पेश कर रहे हैं। भाजपा के नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी के साथ है और बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है।

तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से सीएम फेस का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भाजपा नेता ने जोरदार तंज कसते हुए कहा कि वे क्या घोषणा कर रहे हैं। बिहार में महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन चुनाव से पहले ही बिखर चुका है। सिन्हा ने कहा कि पूरा बिहार जानता है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर छीना-झपटी हुई। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा और और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का फेस घोषित करने को लेकर क्या-क्या करना पड़ा, यह सबने देखा। जो गठबंधन खुद को नहीं संभाल पाया, वह बिहार को क्या चलाएग।

बिहार में पोस्टर से राहुल गांधी की तस्वीर गायब होने पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गठबंधन तभी चलता है, जब उसमें स्पष्ट नीति, मजबूत नेतृत्व और एकता हो। महागठबंधन में ये तीनों चीजें नदारद हैं। यह गठबंधन चुनावी दौड़ में कहीं नहीं ठहरता।

सिन्हा ने दावा किया कि बिहार की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार है।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर उन्होंने बिहार में सामाजिक एकजुटता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त भगवान की आराधना सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व केवल कायस्थ समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी समुदाय मिलकर इस देवता की पूजा करते हैं, जो लेखन और विद्या से जुड़े लोगों को आशीर्वाद देते हैं।

पटना की गलियों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुझे गर्व है कि हमारा समाज चट्टान की तरह एकजुट है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Oct 2025 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story