थाईवान की बहाली स्मृति दिवस की स्थापना पर चीन के थाईवान मामले कार्यालय का बयान
बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामले कार्यालय के प्रवक्ता छन पिनहुआ ने 24 अक्टूबर को कहा कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति ने संविधान के अनुसार, 25 अक्टूबर को कानूनी रूप से थाईवान की बहाली स्मृति दिवस के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है और यह निर्धारित किया है कि राज्य विभिन्न रूपों में स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगा।
देश की सर्वोच्च सत्ताधारी संस्था की स्थायी समिति द्वारा लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय थाईवानी बंधुओं सहित सभी चीनी लोगों की साझा आकांक्षा और सामूहिक इच्छा को दर्शाता है, और थाईवान की बहाली और मातृभूमि में उस की वापसी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली उपाय है, जो राष्ट्र के लिए एक गौरवशाली क्षण है।
उन्होंने बताया कि 1945 में, 14 वर्षों के अथक और खूनी संघर्ष के बाद, चीनी जनता ने क्रूर जापानी सैन्यवादी आक्रमणकारियों को पराजित किया और जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध में महान विजय प्राप्त की। उसी वर्ष 25 अक्टूबर को, चीनी युद्धक्षेत्र थाईवान प्रांत के लिए आत्मसमर्पण समारोह थाइपे में आयोजित किया गया, जिसने थाईवान और पेन्घु द्वीपों की चीनी संप्रभुता में वापसी को चिह्नित किया। थाईवान की मुक्ति जापानी आक्रमण के विरुद्ध प्रतिरोध युद्ध की विजय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, यह थाईवान पर चीनी सरकार की संप्रभुता की बहाली का महत्वपूर्ण प्रमाण है, थाईवान का चीन का एक भाग होने का ऐतिहासिक तथ्य है और कानूनी श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
यह सभी चीनी लोगों की साझा राष्ट्रीय स्मृति है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Oct 2025 6:27 PM IST












