भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा बनीं दूसरी बार मां, दिया बेटी को जन्म

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा बनीं दूसरी बार मां, दिया बेटी को जन्म
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री निधि झा ने गुरुवार को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री निधि झा ने गुरुवार को अपने जीवन के एक बेहद खास और खुशी से भरे मौके को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खुशखबरी दी कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया। फैंस लगातार उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दरअसल, निधि झा ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में बड़े ही भावुक शब्दों में लिखा, "दरअसल, निधि झा ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में बड़े ही भावुक शब्दों में लिखा, "लक्ष्मी आईं हैं। समस्त भोजपुरिया जहान, आप सभी मेरा परिवार हैं। आज सुबह हमारे परिवार में बिटिया रानी आई हैं। आप सभी हमारी लक्ष्मी बिटिया को बहुत सारा आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें। धन्यवाद।"

निधि झा की निजी जिंदगी भी उनकी फैन फॉलोइंग जितनी ही दिलचस्प है। उन्होंने साल 2022 में भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता यश कुमार से शादी की थी। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रही है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनका रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं रहा। दोनों की नजदीकियां साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' के सेट से बढ़ना शुरू हो गई थीं, और इसी साल यश का अपनी पहली पत्नी अंजना सिंह के साथ तलाक भी हुआ था।

सेट पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदली, इसका पता खुद दोनों को भी धीरे-धीरे चला। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी का फैसला किया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा। अब दूसरी बार मां बनने की खबर ने उनके परिवार में खुशियों का माहौल और भी बढ़ा दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Oct 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story