रिंकू घोष की 'नौ देवी नव दुर्गा' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जल्द, जानें कब और कहां देखें

रिंकू घोष की नौ देवी नव दुर्गा का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जल्द, जानें कब और कहां देखें
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रिंकू घोष की फिल्म 'नौ देवी नव दुर्गा' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रिंकू घोष की फिल्म 'नौ देवी नव दुर्गा' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर में देखिए 'नौ देवी नव दुर्गा' शनिवार सुबह 06:30 बजे सिर्फ 'एसआरके' यूट्यूब चैनल पर।"

संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में आस्था सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

फिल्म को एस.आर.के. म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 18 और 19 अक्टूबर को कर दिया था। इस बात की जानकारी फिल्म की बाल कलाकार ने पोस्ट कर दी थी।

फिल्म की कहानी आध्यात्मिकता और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे देवी का आशीर्वाद समाज को सही राह पर ले जा सकता है। फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने मिलकर लिखी है। इसमें ओम झा और आदर्श सिंह का म्यूजिक होगा। इसके गाने शेखर मधुर, राकेश निराला, विनय निर्मल और ओम झा ने लिखे हैं।

अभिनेत्री रिंकू घोष ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से की थी। इसी के साथ ही उन्होंने कई बंगाली टीवी सीरियल और फिल्मों में भी किया है। वहीं, रिंकू घोष ने साल 2004 में 'दरोगा बाबू आई लव यू' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में रिंकू के साथ मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म और उसके गाने सुपरहिट साबित हुए थे।

उन्होंने भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कई बड़े स्टार के साथ स्क्रीन भी शेयर की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Oct 2025 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story