राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ये सभी क्षेत्र हमारे सुंदर राष्ट्र के जीवंत ताने-बाने में अपना अनूठा रंग, भाषा और परंपरा जोड़ते हैं। ये सभी मिलकर भारत की सच्ची भावना-विविधता में एकता और सद्भाव के माध्यम से प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए हम समानता, न्याय और प्रेम उन मूल्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए इस दिन का जश्न मनाएं जो हमारे देश को एक सूत्र में पिरोए रखते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी और तमिलनाडु के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की असली ताकत इसकी उल्लेखनीय विविधता में निहित है। ईश्वर करे कि ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शांति, समृद्धि और असीम विकास के साथ फलते-फूलते रहें।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मेरे सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे इस गौरवशाली राज्य ने अपने सांस्कृतिक वैभव, अद्भुत परंपराओं और प्रगति की राह में अनेक मील के पत्थर स्थापित किए हैं। आइए, आज एकजुट होकर प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Nov 2025 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story