सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने परिवार के साथ हेलोवीन मनाया

सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने परिवार के साथ हेलोवीन मनाया
पश्चिमी संस्कृति का लोकप्रिय पर्व 'हेलोविन' धीरे-धीरे अब भारत में देखने को मिल रहा है। खास तौर पर इसका असर बॉलीवुड में देखने को मिलता है। शनिवार को अभिनेत्री सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी संस्कृति का लोकप्रिय पर्व 'हेलोविन' धीरे-धीरे अब भारत में देखने को मिल रहा है। खास तौर पर इसका असर बॉलीवुड में देखने को मिलता है। शनिवार को अभिनेत्री सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

पश्चिमी देशों में 31 अक्टूबर को 'हेलोवीन फेस्टिवल' मनाया जाता है। इसे फॉलो करते हुए अभिनेत्री सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे अपनी बेटी और पति के साथ नजर आ रही हैं।

सोहा ने कैप्शन लिखा, "यह हमारा हेलोवीन का ग्रुप है। स्टार, थोड़ी घबराई हुई मां और सुपर पावरफुल डैड। जल्द ही वर्ल्ड टूर पर निकलेंगे।"

अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ हेलोवीन का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "1, 2, 3... चलो हेलोवीन।"

सोहा अली खान अब भले ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आतीं, लेकिन वे इन दिनों नए पॉडकास्ट को लेकर व्यस्त हैं, जिसका नाम 'ऑल अबाउट हर' है। वहीं, नेहा धूपिया की बात करें तो वे भी कई शोज होस्ट करती हैं और वे पिछली बार 'बैड न्यूज' में नजर आई थीं।

हेलोवीन मुख्य रूप से 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह पर्व करीब 2000 साल पुरानी सेल्टिक परंपरा से जुड़ा है। मानना था कि 31 अक्टूबर की रात मृतकों की आत्माएं पृथ्वी पर लौटती हैं और अच्छी आत्माएं तो परिवार से मिलती थीं, लेकिन बुरी आत्माएं परेशान करती थीं।

वहीं, उस दौर में लोग बुरी आत्माओं से बचने के लिए अलाव जलाते, और पशु की खाल व भयानक मुखौटे पहनते थे। यहीं से इस पर्व की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह हर जगह मशहूर हो गया है।

भारत में भले ही हेलोवीन पारंपरिक न हो, लेकिन बॉलीवुड सितारे इसे अपने अंदाज में मनाते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Nov 2025 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story