राहुल गांधी की कनपटी पर कट्टा लगाकर हुई तेजस्वी यादव के सीएम फेस की घोषणा शाहनवाज हुसैन

राहुल गांधी की कनपटी पर कट्टा लगाकर हुई तेजस्वी यादव के सीएम फेस की घोषणा  शाहनवाज हुसैन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा लगाकर मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया।

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा लगाकर मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं से निजी तौर पर बात करें तो वे भी स्वीकार करते हैं कि राहुल गांधी की कनपट्टी पर कट्टा लगाकर तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया गया।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में महागठबंधन के वादों पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अच्छी तरह जानते हैं कि इस चुनाव में महागठबंधन बुरी तरह हारने जा रहा है। अभी भी कई सीटों पर राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही लड़ रहे हैं। ‘हर घर नौकरी’ जैसे खोखले वादे कर रहे हैं, जबकि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापस आ रहा है। महागठबंधन के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन हुसैन ने कहा कि प्रचार आज समाप्त हो रहा है और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि महागठबंधन प्रचार में बुरी तरह पिछड़ गया है। कांग्रेस चुनाव के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं है। जितनी मेहनत कांग्रेस ने ‘घुसपैठ यात्रा’ बचाने में की थी, उसमें जितने नेता आए थे, उतने तो चुनाव प्रचार में भी नहीं आए। कांग्रेस के लोग दुआ कर रहे हैं कि राजद हार जाए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भविष्य के लिए मुस्लिम-दलित वोट अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। महागठबंधन का कैंपेन खत्म हो चुका है, भाषण देकर चले जाते हैं। वहीं, एनडीए का कैंपेन बहुत मजबूत और प्रभावी है।

हुसैन ने कहा कि बिहार में माई (मुस्लिम-यादव) समीकरण पूरी तरह खत्म हो गया है। अब मुस्लिम-यादव गठजोड़ नहीं रहा, बल्कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का नया समीकरण बनाने की कोशिश की गई, लेकिन जब माई समीकरण ही ध्वस्त हो गया तो इससे साफ है कि महागठबंधन बुरी तरह हार जाएगा। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई थी।

बिहार में एसआईआर हुआ, फिर भी वोट चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जिसे बिहार की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। अब तो राहुल गांधी अपने भाषण में एसआईआर पर एक लाइन भी नहीं बोलते। देश में एसआईआर होना अच्छी बात है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2025 5:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story