एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को गाजर इतनी पसंद क्यों है? जान लें इसे आहार में शामिल करने के फायदे

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को गाजर इतनी पसंद क्यों है? जान लें इसे आहार में शामिल करने के फायदे
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फूड ऑब्सेशन का खुलासा किया। ये ऑब्सेशन उनको गाजर को लेकर है।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फूड ऑब्सेशन का खुलासा किया। ये ऑब्सेशन उनको गाजर को लेकर है।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर अपने मेकअप चेयर पर बैठी हैं और हाथ में गाजर का हलवा लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह गाजर का जूस पी रही हैं और तीसरी में गाजर से बना सैंडविच एन्जॉय करती दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, ''दिल बोले गाजर, दिमाग बोले और भी गाजर। क्या ये नॉर्मल है या ऑब्सेशन?'' फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर की तरह अगर आप भी गाजर को अपने आहार में शामिल करें, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती हैं। विशेषज्ञ खासतौर पर सर्दियों में गाजर खाने की सलाह देते हैं।

यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रेटिना और लेंस के लिए वरदान हैं। रोजाना गाजर खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बनी रहती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि कमजोर होने की संभावना भी कम होती है। इसके अलावा गाजर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कच्ची या हल्की पकी गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह शरीर में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है।

गाजर वजन नियंत्रण में भी सहायक है। इसमें पानी की मात्रा लगभग 88 प्रतिशत होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर और रफेज होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं। श्रद्धा कपूर की तरह आप भी स्वस्थ सेहत के लिए गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Nov 2025 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story