भोजन ग्रहण करने के नियम बदल देंगे जीवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

भोजन ग्रहण करने के नियम बदल देंगे जीवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
आज की जीवनशैली ऐसी है कि अधिकांश लोग सही समय पर खाना नहीं खा पाते हैं।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। आज की जीवनशैली ऐसी है कि अधिकांश लोग सही समय पर खाना नहीं खा पाते हैं।

लोग अपने काम से समय निकालकर खाना खाते हैं, न कि खाने के समय को देखकर। यही कारण है कि आज कई लोग छोटी उम्र में शारीरिक परेशानियों से घिर रहे हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, समय पर खाया भोजन शरीर में अमृत की तरह काम करता है, जबकि असमय किया गया भोजन विष बन जाता है।

आयुर्वेद में भोजन का सही समय और किस तरह का भोजन खाना चाहिए, बताया गया है। नाश्ता सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे के बीच कर लेना चाहिए, क्योंकि उस वक्त सूर्य धीरे-धीरे दोपहर की तरफ बढ़ रहा होता है। जितना सूरज चढ़ता है, पेट की जठराग्नि तेजी से बढ़ती है। ऐसे में सुबह का नाश्ता पौष्टिक और गुणों से भरपूर होना चाहिए। सुबह के नाश्ते में चीला, दलिया, भूने मखाने और पोहे का सेवन कर सकते हैं। इस वक्त पेट की जठराग्नि तेज होती है, तो हर तरह का खाना पच जाता है।

दोपहर का भोजन दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक कर लेना चाहिए। दोपहर के भोजन में वसा, प्रोटीन और भरपूर कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए। दोपहर के खाने में छाछ जरूर रखें। सर्दियों में छाछ लें, क्योंकि ये पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस बनना, खाना कम पचना और पेट फूलना से छुटकारा दिलाती है। दोपहर के समय में शरीर में पित्त की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। भारी से भारी खाना आराम से पच जाता है। इस समय तले-भुने भोजन से परहेज करें।

आयुर्वेद में रात के भोजन का समय सूरज ढलने से पहले का रखा गया है। रात का भोजन शाम को 6.30 से 7.30 बजे तक कर लेना चाहिए। इस वक्त पेट की अग्नि बहुत धीमी पड़ जाती है और हल्का खाने की सलाह दी जाती है। इस समय मूंग की दाल, सूप, दलिया या उबली सब्जियां खानी चाहिए। खाने के दो घंटे बाद और सोने से एक घंटा पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पीना भी अच्छा रहता है।

अगर आप भोजन करने के नियम में बदलाव लाते हैं, तो पूरा शरीर विषैले पदार्थों से मुक्त होता है, पेट और लिवर से जुड़े रोग नहीं होते, मन खुश रहता है, और नींद भी अच्छी आती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Nov 2025 10:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story