जंगलराज की वापसी कोई नहीं चाहता, फिर से बनेगी एनडीए सरकार भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी
मोतिहारी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच मोतिहारी से भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने विपक्ष पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए को मिल रहे भरपूर जनसमर्थन के पीछे मौजूदा सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए रवि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता किसी भी कीमत पर 'जंगल राज' की वापसी नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन की सरकार बनी तो राज्य फिर उसी दौर में लौट जाएगा।
उन्होंने कहा, "लोगों का हम पर भरोसा इसलिए बना हुआ है क्योंकि वे जानते हैं कि स्थिर और सुरक्षित सरकार सिर्फ हम ही दे सकते हैं। जनता चाहती है कि एनडीए की ही सरकार बने।"
भाजपा प्रवक्ता ने महिला मतदाताओं की संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि (2015, 2020 और 2025) तीनों चुनावों के मतदान आंकड़े यह साबित करते हैं कि महिलाएं रिकॉर्ड संख्या में वोट डाल रही हैं।
त्रिपाठी ने कहा, "महिलाएं बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए आ रही हैं क्योंकि इस सरकार ने उन्हें ताकत दी है, उन्हें सुरक्षित माहौल दिया है। बिहार में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी एनडीए सरकार की नीतियों पर विश्वास का संकेत है।"
रवि त्रिपाठी ने कहा कि गुरुवार को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में सरकार के प्रति जनता का समर्थन स्पष्ट तौर पर देखा गया। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक महिलाएं लंबी कतारों में खड़ी होकर वोट करती रहीं, जो यह दिखाता है कि वे मौजूदा सरकार पर ही भरोसा रखती हैं। मतदान में महिलाओं की बढ़ी संख्या में भागीदारी इस बात का प्रमाण है।"
उन्होंने कहा, "यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा, रोजगार और विकास की गारंटी देती है। सरकार पर यही भरोसा युवाओं और किसानों का भी है।" त्रिपाठी ने बिहार की डबल इंजन सरकार को लोगों के भरोसे का प्रतीक बताया।
बता दें, बिहार में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Nov 2025 1:04 PM IST












