बिहार में पहले चरण का मतदान एनडीए के पक्ष में गया एकनाथ शिंदे
मोतिहारी, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। ऐसे में लोग अब जंगलराज को नकार कर विकास को चुन रहे हैं।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यहां के लोग जंगलराज नहीं, विकास चाहते हैं, इसलिए एनडीए पूरी ताकत से सत्ता में वापसी करेगा। पहले चरण का मतदान पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में गया है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, और यह संकेत है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। चुनाव में एनडीए जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। यहां किसी को जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहिए। यहां के लोग अमन पसंद और तरक्की पसंद हैं। बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने आमूलचूल विकास किया है। पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। हाइवे बने हैं। चार घंटों की दूरी अब केवल एक से सवा घंटे में पूरी हो जाती है।
वहीं, भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है। वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश का जो विकास का रथ चल रहा है, बिहार के लोग उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। ज्यादा मतदान के पीछे लोगों का उत्साह भी है। लोग इच्छा से वोट करने बाहर निकलते हैं। यहां लोगों ने सत्ता विरोधी लहर के चलते ज्यादा वोट नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास को वोट दिया है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है, वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Nov 2025 11:29 PM IST












