जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सीएमओ ने दी।

रायपुर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सीएमओ ने दी।

छत्तीसगढ़ सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में सौजन्य भेंट की और मुख्यमंत्री साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। छत्तीसगढ़ सीएमओ ने सीएम और एलजी की मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है।

बता दें कि इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू जिले के मढ़ उप-मंडल में वार्षिक झिड़ी मेले का उद्घाटन करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि तेज आर्थिक विकास के लिए सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण अत्यंत जरूरी है। उपराज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं, कलाओं, शिल्पों और रीति-रिवाजों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम और कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी एक माध्यम बन सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Nov 2025 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story