ये काम तेजस्वी यादव कर सकते हैं पर हम नहीं, औरंगाबाद में राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

ये काम तेजस्वी यादव कर सकते हैं पर हम नहीं, औरंगाबाद में राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोह के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

औरंगाबाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोह के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, जेल की हवा खा चुके हैं। कई आज भी जमानत पर हैं, लेकिन इसके बावजूद सीने पर शर्ट का बटन खोलकर जनता से वोट की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दो।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विडंबना है कि राजनीति अपना अर्थ और भाव खो चुकी है। क्या विपक्ष में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में यह महागठबंधन चुनाव लड़ सके? आज हमारे गठबंधन नेतृत्वकर्ता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मात्र घोषणा नहीं, अटल प्रतिज्ञा है। हमारे घोषणा पत्रों को देख लीजिए। हमने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम लोग गलत करेंगे नहीं और कोई गलत कर रहा हो तो चुप भी नहीं बैठेंगे। यह एनडीए का चरित्र है। राजनीति में शुचिता होनी चाहिए। कहने और करने में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि कहने और करने में जब अंतर होता है तो विश्वास का संकट पैदा होता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह चुनाव तय करने वाला है कि बिहार में जंगलराज होगा या विकसित बिहार बनेगा। पिछले 20 सालों में पटना बहुत बदल गया है। बिहार को हमें विकसित बिहार बनाना है। 'विकसित बिहार' बनेगा तो 'विकसित भारत' भी बनेगा।

उन्होंने तेजस्वी यादव के हर घर में नौकरी देने वाले वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गणित पढ़े हैं या नहीं, वे यह कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते। हम लोगों ने तय किया है कि यहां उद्योग-धंधे बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जहां जाते हैं, वहां कहते हैं कि आइए हमारे विकसित बिहार में जबकि राजद, कांग्रेस वाले कहते हैं कि आइए, बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में।

उन्होंने एनडीए के वादों की चर्चा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में जानकी मैय्या का भव्य मंदिर बन रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Nov 2025 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story