बिहार जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह जारी रहेगा ललन सिंह
पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने जनता का आभार जताया।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास पर भरोसा जताया है, बार-बार प्रगति और विकास पर भरोसा जताया है। जनता को विश्वास है कि हमारा बिहार विकसित होगा, विकसित प्रदेश में बिहार गिना जाएगा, इसलिए बिहार की जनता ने इतना प्रचंड बहुमत दिया है। यह सरकार बिहार के विकास पर ध्यान केंद्रित करती रही है और आगे इसे तेज गति से बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि उनकी हार निश्चित थी, क्योंकि उनके पास नेतृत्व नहीं है। जो लोग दावा करते हैं कि वे देश चला सकते हैं, उन्हें राष्ट्र की समझ नहीं है, और जो लोग राज्य चलाने की बात करते हैं, उन्हें शासन की समझ नहीं है। ऐसे में हार निश्चित है।
एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर ललन सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार की जनता ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए भारी जनादेश दिया है। बिहार जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह जारी रहेगा और यह सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाती रहेगी।
ललन सिंह ने भी दावा कर दिया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार की लेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम के लिए कोई वैकेंसी खाली नहीं है।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीतकर पहले नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर जदयू और तीसरे नंबर पर लोजपा (रामविलास) है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Nov 2025 5:28 PM IST











