अंजना सिंह की 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक आउट, बड़ी बहू के रोल में दिखीं एक्ट्रेस

अंजना सिंह की भाभी मेरी मां का फर्स्ट लुक आउट, बड़ी बहू के रोल में दिखीं एक्ट्रेस
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'भाभी मेरी मां' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया।

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'भाभी मेरी मां' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया।

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अंजना सिंह घर की बड़ी बहू के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर रिलीज कर उन्होंने कैप्शन दिया, "फिल्म 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है और ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है।"

राज किशोर प्रसाद राजू द्वारा निर्देशित फिल्म 'भाभी मेरी मां' में अंजना सिंह के अलावा, गौरव झा, अपर्णा मलिक, सुशील सिंह, माया यादव, प्रियांशु सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनिया मिश्रा, ललित श्रीवास्तव, रिंकु आयुशी यादव, संगीता राय, प्रकाश जैस, और विक्की जैसे कलाकार हैं।

फिल्म की कहानी सुरेंद्र और विवेक मिश्रा ने लिखी है और इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है।

अभिनेत्री अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। उनके गाने भी रिलीज होते रहते हैं।

हाल ही में अभिनेत्री की कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'छोटकी दीदी बड़की दीदी', 'मासूम हाउसवाइफ', 'आपन कहाय वाला के बा', और 'किसान बहुरिया' शामिल हैं, जबकि उनकी 'बेलन वाली बहू', 'चटोरी बहू-2', 'कुश्ती', और 'महिमा गायत्री मां की' जल्द आने वाली हैं। वहीं, 'कुश्ती' फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें वो रेसलर बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है। फैंस एक्ट्रेस के इस अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।

शनिवार को अभिनेत्री की फिल्म 'बेलन वाली बहू' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर हुआ है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। इसके निर्माता रामा प्रसाद हैं और इसे के. कुमार स्टूडियो पेश करेगा। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीतकार सुरेंद्र मिश्रा और शिबू गाजीपुरी हैं। संपादक गुरजंट सिंह हैं। कोरियोग्राफी सोनू प्रीतम ने की है। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव का है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Nov 2025 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story