बिहार में जंगलराज खत्म, विकास राज चालू एकनाथ शिंदे

बिहार में जंगलराज खत्म, विकास राज चालू  एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार को पटना स्थित गांधी मैदान में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया।

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार को पटना स्थित गांधी मैदान में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया।

आईएएनएस से बातचीत में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को खत्म कर विकास राज को चुना है। बिहार का ऐतिहासिक दिन है, खुशी का माहौल है। मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं, क्योंकि बिहार के लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है और जंगलराज का दौर खत्म किया है।

उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले साथियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए एनडीए सरकार मजबूती के साथ कार्य करेगी।

बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद लेसी सिंह ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में भी महिलाओं की भागीदारी साफ दिखी। हमारे मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि आधी आबादी, जिसमें महिलाएं हैं, का और विकास और सशक्तीकरण होगा।

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी जीत प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर लोगों के अटूट भरोसे की निशानी है। अब, अगला कदम पश्चिम बंगाल के लिए है।

भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत गर्व का पल है। लोगों ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया है।

आरएलएम नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि हम युवाओं के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बधाई देती हूं जिन्होंने आज शपथ ली। मैं एनडीए को भारी बहुमत और शानदार जीत दिलाने के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देती हूं।

नीतीश कुमार ने बिहार में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Nov 2025 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story