कोई चंडीगढ़ की एक इंच जमीन भी लेने की कोशिश करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे केंद्रीय मंत्री एस. रवनीत सिंह

कोई चंडीगढ़ की एक इंच जमीन भी लेने की कोशिश करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे केंद्रीय मंत्री एस. रवनीत सिंह
चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 के दायरे में लाने की खबरों पर शुरू हुए विवाद पर केंद्रीय मंत्री एस. रवनीत सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए चंडीगढ़ जान से प्यारा है। पूरी भाजपा चंडीगढ़ के लिए है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि जल्द ही वहां चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 के दायरे में लाने की खबरों पर शुरू हुए विवाद पर केंद्रीय मंत्री एस. रवनीत सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए चंडीगढ़ जान से प्यारा है। पूरी भाजपा चंडीगढ़ के लिए है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि जल्द ही वहां चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 के दायरे में लाने की चर्चा पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न हिस्सा है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चंडीगढ़ को छीनने की कोशिश के गंभीर नतीजे होंगे।

इस विवाद पर केंद्रीय मंत्री एस. रवनीत सिंह ने कहा कि कोई एक इंच जमीन भी लेने की कोशिश करेगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आर्टिकल 240 की बात आने पर मुख्यमंत्री और अन्य नेता तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंच जाते हैं। वे सोचते नहीं हैं और पढ़ते तक नहीं कि आखिर मामला क्या है। ये कह रहे हैं कि आर्टिकल 240 का मामला संसद भवन में जाना है। संसद भवन में तो हर मुद्दे पर चर्चा होती है। इसके बाद कुछ होता है।

चंडीगढ़ में आर्टिकल 240 को लेकर उन्होंने कहा कि यहां न तो एलजी को भेजने की बात हो रही है, न ही सीमा को लेकर कोई बात कही गई है। न तो वहां कोई कानून बन रहा है। कानून में भी परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। हर जगह 58 रिटायरिंग उम्र है, लेकिन चंडीगढ़ में 60 से 65 की उम्र निर्धारित की गई है। इसका फायदा लेने वाले भी पंजाबी ही हैं।

चंडीगढ़ को आर्टिकल 240 के दायरे में लाने और विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर सरकार से चर्चा करने के लिए कहा है। सरकार पूरी तरह क्लियर है। जब तक हम केंद्र में हैं, तब तक चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों को जख्म दिए हैं, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पंजाबियों के अंदर यह भावना रहती है, शायद अब भी केंद्र सरकार यही करेगी। अब केंद्र में नरेंद्र मोदी और अमित शाह बैठे हुए हैं, कोई भी चीज पंजाबियों के बिना इधर से उधर नहीं हो सकती।

वहीं यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इसमें कोई शक करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी हमेशा से आग लगाने की कोशिश में रहती है। पंजाब को तबाह नहीं होने देंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Nov 2025 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story