विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर गुजरात डॉ. अर्जुनसिंह राणा

विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर गुजरात डॉ. अर्जुनसिंह राणा
गुजरात को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ गुजरात विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

राजकोट, 27 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ गुजरात विश्व खेल मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अर्जुनसिंह राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस सफलता की नींव वर्षों पहले रखी जा चुकी थी। उनके अनुसार, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात का नेतृत्व कर रहे थे, तभी उन्होंने खेलों के व्यापक विकास का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था।

डॉ. राणा ने बताया कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से 2010 में ‘खेलो गुजरात’ की शुरुआत की गई। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर ‘खेलो इंडिया’ के रूप में खेलों को नई दिशा मिली। वर्ष 2022 में गुजरात को बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला, जिससे राज्य की क्षमता और विश्वसनीयता को नया आयाम मिला।

उन्होंने कहा कि इन सभी उपलब्धियों ने संकेत दे दिया था कि एक दिन कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का सपना अवश्य पूरा होगा। अंततः वह सपना आज वास्तविकता बन चुका है। यह उपलब्धि न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। हम लोगों में कितनी खुशी है, इसको बता नहीं सकते हैं। हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।

वाइस चांसलर ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने ही 2010 में खेल महाकुंभ में इसकी नीव रखी थी, वहीं आज खेलो इंडिया के नाम से जाना जा रहा है। इतनी दूरगामी सोच हो सकती है, हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। लगातार देखा जा रहा है कि गुजरात में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरे गुजरात के गावों में खिलाड़ियों को खेलने के लिए लगातार सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश में खेल का आयोजन होता रहता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Nov 2025 9:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story