अमेरिका व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी, ट्रंप के दो नेशनल गार्ड्समैन घायल, शूटर गिरफ्तार

अमेरिका व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी, ट्रंप के दो नेशनल गार्ड्समैन घायल, शूटर गिरफ्तार
अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली लग गई। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली लग गई। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीबीएस न्यूज की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, जिस शूटर को गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था।

बता दें कि गोलीबारी की यह घटना बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस से 2 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हुई। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय नेशनल कैपिटल में मौजूद नहीं थे। ट्रंप थैंक्सगिविंग कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा गए हुए हैं।

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया, "जिसने दो नेशनल गार्ड्समैन को गोली मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, शूटर भी गंभीर रूप से घायल है, लेकिन फिर भी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। भगवान हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारी सभी सेना और लॉ एनफोर्समेंट को आशीर्वाद दें। ये सच में महान लोग हैं। मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, और राष्ट्रपति ऑफिस से जुड़ा हर कोई आपके साथ है।"

वॉशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने इस हमले को 'टारगेटेड शूटिंग' बताया। वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ऐलान किया कि प्रशासन ने वॉशिंगटन में और 500 सैनिकों को तैनात करने का ऑर्डर दिया है।

मीडिया से बात करते हुए, एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि इस मामले पर फेडरल लेवल पर मुकदमा चलाया जाएगा क्योंकि यह फेडरल लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों पर हमला है।

राष्ट्रपति ट्रंप की पब्लिक सेफ्टी के लिए हाल के महीनों में कई राज्यों ने गार्ड के लोगों को वाशिंगटन भेजा है। तब से यह मिशन कई दूसरे बड़े अमेरिकी शहरों तक फैल गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Nov 2025 9:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story