पंजाब मोगा मेयर बलजीत सिंह चानी 'आप' से निष्कासित, गलत गतिविधियों के आरोपों के बाद कार्रवाई

पंजाब  मोगा मेयर बलजीत सिंह चानी आप से निष्कासित, गलत गतिविधियों के आरोपों के बाद कार्रवाई
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी-विरोधी और गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। यह फैसला पार्टी ने गुरुवार को जारी आदेश में लिया। पार्टी ने चानी को मेयर पद से भी हटा दिया है।

चंडीगढ़, 27 नवंबर (आईएएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी-विरोधी और गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। यह फैसला पार्टी ने गुरुवार को जारी आदेश में लिया। पार्टी ने चानी को मेयर पद से भी हटा दिया है।

इस बात की जानकारी पार्टी ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन संबंधों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद हाईकमान ने सख्त कदम उठाया। इससे पहले चानी ने नगर निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन उस दौरान इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई थी।

'आप' ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधियों से किसी भी तरह की सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का निर्विरोध मेयर चुना गया था। वे पंजाब में 'आप' के पहले मेयर बने थे। इससे पहले, 5 जुलाई 2023 को कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके बाद नगर निगम में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया।

चानी को मेयर चुने जाने के समय नगर निगम हाउस की बैठक में कुल 50 में से 42 काउंसलर मौजूद थे। इनमें 'आप' के 32 और अन्य दलों के 10 काउंसलर्स ने उनका समर्थन किया था। उनके चयन को उस समय 'आप' की पंजाब में बढ़ती पकड़ का संकेत माना गया था।

लेकिन अब, पार्टी से निष्कासन और गंभीर आरोपों के बाद चानी का राजनीतिक भविष्य सवालों में घिर गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि 'आप' भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम करती है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ आरोप साबित होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

मोगा में मेयर पद से चानी की विदाई और पार्टी से निष्कासन ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का मोगा की नगर राजनीति और 'आप' की स्थानीय इकाई पर क्या असर पड़ता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Nov 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story