एसआईआर के नाम पर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह तरुण चुघ

एसआईआर के नाम पर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देश में एसआईआर के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता गांधी परिवार को खुश करने के लिए बयान देते रहते हैं।

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देश में एसआईआर के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता गांधी परिवार को खुश करने के लिए बयान देते रहते हैं।

तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति देश में डर फैलाने के नाम पर चल रही है। कांग्रेस पार्टी आज मुस्लिम लीग की भाषा बोलने लगी है। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का नया अवतार बनकर सामने आ गई है। इनके पास कोई सबूत भी नहीं होता है, इसके बाद भी ये लोग भाजपा को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। ये लोग देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन लोगों का समर्थन करने में लगी हुई है जो भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने का प्रयास करते हैं। ये लोग देश में एसआईआर के खिलाफ गलत बात फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस को अच्छे शासन या लोगों की भलाई की कोई चिंता नहीं है। वहां सिर्फ जबरदस्त सत्ता के पावर का संघर्ष चल रहा है। कैसे सत्ता का फायदा उठाया जा सकता है, सब नेता इसी में बिजी हैं, जबकि कर्नाटक के लोग इंतजार कर रहे हैं। वहां की जनता सरकार से परेशान हो गई है।"

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कर्नाटक में आज अपराध का भी ग्राफ बढ़ रहा है। इस पर सरकार ध्यान न देकर केवल सत्ता का फायदा उठाना चाह रही है।

बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर तरुण चुघ ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है, वह फिर से जंगलराज नहीं लाना चाहती थी, इसीलिए वह कांग्रेस और उनके साथी पार्टियों को सत्ता में वापस नहीं आने देना चाहती है। हार के बाद साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस के नेताओं की क्या सोच हो गई है। यह बात किसी से छुपी नहीं रह गई है। इसीलिए लगातार इनको जनता नकार रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Nov 2025 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story